रणवीर सिंह बालीवुड के चहेते अभिनेता हैं लेकिन अमीषा पटेल उन पर कुछ ज्यादा ही फिदा नजर आती हैं। अमीषा पटेल इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोज, वीडियोज के कारण लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा, फ्लाइट की यात्रा मजेदार हो जाती है, जब आपके साथ रणवीर सिंह हों। वह अपनी ऊर्जा दूसरों तक फैला देते हैं.. सचमुच सुपरस्टार। अमीषा की रणवीर से हाल ही में फ्लाइट में मुलाकात हुई। रणवीर बीते दिनों एक पुरस्कार ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। रणवीर इन दिनों फिल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह सिम्बा और 1983 क्रिकेट वल्र्डकप पर आधारित फिल्म में भी नजर आएंगे।